• Initiative By Rakshak Foundation

Competition Top 10 Bands – 7 Finalists + 3 More

Joshish (Mumbai)


Band Profile: Joshish
Song Title: हो सुबह
Language: Hindi
Duration: 05:36
Genre: Other
Song Creation Date: April 12, 2012
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Facebook
Feedback on Deshraag:

Deshraag is a brilliant initiative which will definitely bring a change in the present music scenario of the country. The idea of reviving the feeling of Patriotism has been delivered and implemented wonderfully. The competition will surely help the musicians in a long run. We are looking forward to more such initiatives from the Rakshak Foundation. Best wishes and all the support from Joshish. Cheers.

Lyrics:

सोचता रहता हूँ, कब हटे ये धुआँ,
दर्द के साए मे, पल रहा यह समा,

हाँ….हाँ.. हाँ हाँ हाँ… हो सुबह
हाँ… हा… हाँ हाँ हाँ………….

सरहदें फ़ासले, कब मिटेंगे यहाँ,
दिल की दीवार से, चीखती इक दुआ,

हाँ….हाँ.. हाँ हाँ हाँ… हो सुबह
हाँ… हा… हाँ हाँ हाँ………….

रक्त से अश्क़ से, नम हुई ये हवा,
हर तरफ बस यहाँ, है धुआँ ही धुआँ,

हाँ….हाँ.. हाँ हाँ हाँ… हो सुबह
हाँ… हा… हाँ हाँ हाँ………….

साँसों पर लिख रहा, रब का नाम सुबह-शाम,
कह रही है फ़िज़ा, सुन ज़रा हो सुबह,

हाँ….हाँ.. हाँ हाँ हाँ… हो सुबह
हाँ… हा… हाँ हाँ हाँ………….

मुश्किलें जो मिले, तुझे कभी,
घबराना ना, तू कभी…
दिल से जो तू, सुलझाएगा,
हर मस-अला फिर, घुल जाएगा…

हो सुबह, हो सुबह… हो सुबह, हो सुबह…!!

Atmasat (San Francisco)


Band Profile: Atmasat
Song Title: O maa
Language: Hindi
Duration: 5 min 57 sec
Genre: Other
Song Creation Date: March 24, 2012
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Friend
Feedback on Deshraag:

Deshraag is a great initiative! We do hope that you folks keep on organizing more such common platforms in the future for everyone to participate in. A big thank you from our team!

Lyrics:

सुबह की पहली किरण
खोले पंख उद चले थे हम

शाम हुई लौटे नही
जाने किस डाल पे यूही पड़े थे हम

दूर भले हम है सही
राह मगर भटके नही
परवाज़ अपनी तेरी ही और रही

ओ मा……
ओ मा
ओ मा

जाने कहाँ ले आई हवा
उड़ चले, था होश कहाँ
उड़ते फिरते अरमानो की मचानो पे
बादलों की पतंगे काटी है उड़ानो से
आए याद मगर
सुखी डाल वो जिसपे
थे फूल दो चार

नाता जनम का ना सही
भँवरा तितली कोयल कोई
खुश्बू पेड़ की छूटे ना कभी

ओ माआ…….
ओ मा
ओ मा

Parivartan (IIT Kanpur)


Band Profile: Parivartan
Song Title: Zikr
Language: Hindi
Duration: 4:32
Genre: Rock
Song Creation Date: March 10, 2012
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Facebook
Feedback on Deshraag:

for by and of the nation.. m/

Lyrics:

ज़िक्र होता है तेरा जब
सोचता हूँ क्या लिखूं तब
लिख दूँ कुच्छ ऐसा की
हो जाए अकीदत तुझसे अब

है वो खड़ी सिरहाने उठा रही है तुमको
अब ना सो, कह के जगा रही है तुमको

वक़्त पड़ा तो मुल्क़ की खातिर जिसने अपना खून दिया
जन्नत में क्या रूह को उनकी हमने कभी सुकून दिया

इंतेज़ार में बैठे है के कोई उठेगा गाएगा
वो क्या जाने मुल्क़ ने उनके नाम उन्हे मजनूं दिया

ना थे हम ये जानते
उनमे थी क्या वो बंदगी
खोखली किस नीव पे हम जी
रहे थे ज़िंदगी

“उज़्र के नगमे, तर्क़ की बातें.. यह बिस्मिल का ज़िक्र नहीं….
जब घैर किसी का ज़िक्र किया .. तो हुमको क्यूँ मज़मून दिया”

EDBERG DILLON (Mangalore)


Band Profile: EDBERG DILLON
Song Title: वतन के साथ!
Language: Hindi
Duration: 5 min 5 secs
Genre: Other
Song Creation Date: April 3, 2012
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Web Search
Feedback on Deshraag:

The best platform for deserving people who have the best of talents! Cheers!:)

Lyrics:

रोशनी चुपति नही जिस देश मे हम है !
दूरिया बनती नही इस प्रेम डगर मे!
दुनिया मे सबसे अलग, भारत ही है!
हम सबको गर्व से जीना है!
जिस धरती ने हुमको है सजाया,
इस आँगन के हम शुक्रुगुज़ार!

वतन के साथ बाड़ेंगे हम
और वतन के साथ चलेंगे
वंधे मातरम्, वंधे मातराम (२)

ज्ञान का विज्ञान का बंदार यहा है!
सच्चे दिल से करते है हम प्यार यहा पे!
कुछ बी हो हार नही मानेंगे हम!
देश हमे जान से प्यारा है!
जिस मिट्टी ने हुमको है बनाया,
इस पाठ को हम ना छोड़ेंगे!

वतन के साथ बाड़ेंगे हम
वतन के साथ चलेंगे
वंधे मातराम, वंधे मातरम(२)

Life (Mumbai)


Band Profile: Life
Song Title: देस मेरा
Language: Hindi
Duration: 3 min 12 sec
Genre: Other
Song Creation Date: April 14, 2012
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Friend
Feedback on Deshraag:

This is a kind of competition that should have happened long back and should be a regular kind of competition. This is a spectacular competition that is considering the original composition of independent artists across the nation.

Lyrics:

देस मेरा :

स्वाधीनता की परिवेश में
हर रूप मे हर भेस मे
रंगों से भरा देस यह है मेरा…

नयी सोच के संग हो दिन नया
तारों से भरी हो निशा
जहाँ प्रेम की भाषा हो बयान
बस यहाँ…..

तुम ने जो देखा है सपनों मे वैसा ही है देस मेरा…

दुनिया को प्रेम के धागे से बाँधे हुए
देस मेरा….

जहा कल कल बहती नदियाँ
यह भोली भाली गलियाँ
मैं जी लूँ इन मे सदियान
ऐसा देस है मेरा…….. 2

तुझ से ही मेरी परिभाषा……..
शहीदों ने तुझको है तराशा……..

संग तेरे जीने मे हर एक क्षण का अर्थ है
है हृदय मे बसा प्यार तेरा….

जहा कल कल बहती नदियाँ
यह भोली भाली गलियाँ
मैं जी लूँ इन मे सदियान
ऐसा देस है मेरा…..

जहा कल कल बहती नदियाँ
यह भोली भाली गलियाँ
मैं जी लूँ इन मे सदियाँ
ऐसा देस है मेरा……..

सच है जग में बस एक स्वर्ग यही है
जाती मज़हब में कोई फर्क नही है
सूरज के जैसे करता है दुनिया को रोशन
फिर भी है विनम्रता से भरा

जहा कल कल बहती नदियाँ
यह भोली भाली गलियाँ
मैं जी लूँ इन मे सदियान
ऐसा देस है मेरा…..

कन कन मे बसी है जिसके त्याग की परिभाषा
सभ्यता की गाथा
ऐसा देस है मेरा

जहा कल कल बहती नदियाँ
यह भोली भाली गलियाँ
मैं जी लूँ इन मे सदियाँ
ऐसा देस है मेरा…….. 2

shourya (IIT Kanpur)


Band Profile: shourya
Song Title: Aazadi
Language: Hindi
Duration: 5 min 29 sec
Genre: Classical
Song Creation Date: March 9, 2012
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Deshraag Volunteer
Feedback on Deshraag:

Awesome !!

Lyrics:

सदिय हैं बीती
सदिया हैं सामने
थी आज़ादी जो अपनी
हम थे इसे छाँते

दुनिया है कहाँ पर
अब तुम यह ना पूछो
हम हैं कहाँ पर
यह खुद से तुम पूछो

दे क्या सकते हो वतन को
अब तुम यह हाँ सोचो
बातें बस बहुत हुई
आज़ादी क्या …. सोचो

आज़ादी सदियों से ढूँढते थे हम
खुद में थी यह सदा जानते ना थे हम

भाड़ बड़ा है
सोचना माना है
बदलेगा अब जो वोह
छोटा सा चना है

देरी ना करो तुम
यूँ ना अब मूह मूडो
ठंडे हो काबसे
बंदिश को अब तोडो

दे क्या सकते हो वतन को
अब तुम यह हाँ पूछो
बातें बस बहुत हुई
आज़ादी क्या … सोचो

आज़ादी सदियों से ढूँढते थे हम
खुद में थी यह सदा जानते ना थे हम

Shabd (Mumbai)


Band Profile: Shabd
Song Title: जन्नत
Language: Hindi
Duration: 5 min 34 sec
Genre: Rock
Song Creation Date: February 4, 2012
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Friend
Feedback on Deshraag:

This competition is an amazing ways for different people to gel with each other and their thoughts, and an amazing platform for musicians. And this being a non-profit initiative makes it even more awesome. Keep up the good work guys!

Lyrics:

सावन के मौसम में तू कितनी प्यारी लगती है.
फूलों की, बूँदों की, खुश्बू सहला कर जाए..
लगता है , के जैसे, यहीं ख़ुदा है.

ये मेरा हिन्दुस्तान.
ख्वाबों का है जहाँ.

मेरी गोद में सोना,
मेरी आहत पे उठना,
जब मुझे छोड़ जाएगा,
यादों में मुझे रखना.

तू मेरी राहत है, तू ही मेरी जन्नत है.
उम्मीदें, जसबातें, सब तुझसे सीखा हूँ मैं.
हर साँस में तेरा नाम लू,
तू ही है मेरी जान,

ये मेरा हिन्दुस्तान.
ख्वाबों का है जहाँ.

मेरी गोद में सोना,
मेरी आहत पे उठना,
जब मुझे छोड़ जाएगा,
यादों में मुझे रखना.

तू कभी रुकना नहीं,
तू कभी झुकना नहीं,
तू कभी ताकना नहीं.
ख्वाब जो भी है तेरे,
पूरे तू करना उन्हे,
मंज़िल है पाना तुझे.
दिल पे ना ज़ोर डाल,
आँसू ना तू बहा,
हर बाज़ी ले जाना.

Cheese (Kolkata)


Band Profile: Cheese
Song Title: आज़ादी
Language: Hindi
Duration: 5 min 19 sec
Genre: Rock
Song Creation Date: December 16, 2009
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Other
Feedback on Deshraag:

Everything was in order regarding our registration. We had a few glitches during song upload and submission. However, that’s been fixed.

Hope you go a long way promoting our country’s talent in music.

Lyrics:

(Voice of Netaji Subhash Chandra Bose)

Verse 1:
आँखों में लाखों सपने लिए,
धरती तले भी फ़ैज़ मिले,
कुद्रट की आशाओ में,
हर दिल की धड़कन हम सुने,
तीन रंग में ही जीवन खिले.

चैन आसुओं में ही जब मिले,
धरती ही अपनी मंज़िल बने,
आशाओ से धड़कन मिले,
साँसों में ही जीवन चले,
आसमान छुके हासिल किए…

Chorus:
आज़ादी! आज़ादी! आज़ादी! आज़ादी!

Verse 2:
अंबर को हासिल हम कर सके,
अग्निपरीक्षण भी हम दिए,
गगन को चरणो के तले,
आगोश में हम बढ़ चले,
आज़ादी में कुर्बान हम हुए…

Chorus:
आज़ादी! आज़ादी! आज़ादी! आज़ादी!

(Voice of Netaji Subhash Chandra Bose)

Verse 3:
धरती तले भी जन्नत मिले,
अटूट रहे हर सपने जुड़े,
आज़ादी की अग्नि जले,
पवन के विरुढ़ हम बढ़ चले,
आज हम एक बन के रहे.

Chorus:
आज़ादी! आज़ादी! आज़ादी! आज़ादी!
आज़ादी! आज़ादी! आज़ादी! आज़ादी!

(Voice of Netaji Subhash Chandra Bose)

ASHWAMEDH (PUNE)


Band Profile: ASHWAMEDH
Song Title: ऐलान
Language: Hindi
Duration: 5 min 13 sec
Genre: Hard Rock
Song Creation Date: December 6, 2011
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Facebook
Feedback on Deshraag:

Amazing platform for independent musicians to spread their music and at teh same time infuse patriotism in the youth of today…!!!

Lyrics:

जागो अपने नींद से
निकलो सपनो की दुनिया से
यह वक़्त नही आराम का
यह वक़्त है जुंग का
जागो अपने नींद से
निकलो सपनो की दुनिया से
यह वक़्त नही आराम का
यह वक़्त है जंग का

यहा पर सब बिकते हैं
यह दुनिया एक बेज़ार हैं
इंसानियत नीलाम यहा
कुछ करनेका है वक़्त आया
यहा पर सब बिकते हैं
यह दुनिया एक बाज़ार हैं
इंसानियत नीलाम यहा
कुछ करनेका है वक़्त आया

आज है जो कल नही
प्यार खो रहा हर कही
ज़िंदा नही सब लाश हैं
यह एक मुर्दाघर है

Divine Raaga (Bangalore)


Band Profile: Divine Raaga
Song Title: ब्रदर्स (Brothers)
Language: Hindi
Duration: 6 min 19 sec
Genre: Rock
Song Creation Date: December 13, 2011
Listen to the Song:

Found Deshraag through: Facebook
Feedback on Deshraag:

Really love the initiative. There’s no point being a citizen if you aren’t patriotic. Everyone can’t be a soldier, but we all can play our small parts in showing love to our motherland, and that’s exactly what all of us are doing, by participating in Desh Raag. This is a competition where every participant wins, I feel.

Lyrics:

खोजते रहें एक दूसरे में खामियाँ
खुश हुएँ सुन्न अपने भाई की बदनामियाँ
की कोई कह गया के हम दोनो यार नहीं
आँखें बंद माने ऐसे, जैसे प्यार नही

हम संग हैं पर क्यूँ हम साथ नही
अरसे हुए गले मिले कोई मुलाक़ात नही

धड़कने एक सी है, एक सा है ज़ुबान
सरहदों में हो अमन, दोनो की यही दुआ
देर तो हो गयी पर फ़िक्र की बात नही
सुबह में जो ना बदले ऐसी कोई रात नही

हम संग हैं पर क्यूँ हम साथ नही
अरसहुए गले मिले कोई मुलाक़ात नही

Register